एक हफ्ते में जल-जमाव और सफाई की समस्या को दूर करें : महापौर
पलामू, जून 15 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। मानसून को देखते हुए मेदिनीनगर नगर निगम ने जल-जमाव और जल-निकासी की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। महापौर अरुणा शंकर ने अपने आवासीय कार्यालय में सभी पार्षदों एवं निगम के जोन सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए निगम क्षेत्र की सभी नालियों की सफाई एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है।
जल-निकासी की प्राथमिकता महापौर ने अधिकारी व कर्मियों को हिदायत दी कि बरसात के दौरान नागरिकों को जल-जमाव की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नालों और नालियों की सफाई सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही निगम क्षेत्र के आम लोगों से भी अपील की कि जिन्होंने भी नालों पर अतिक्रमण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.