हल्द्वानी, जनवरी 2 -- भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी और ओखलकांडा ब्लॉक में हुए गुलदार के हमले के बाद से वन विभाग गुलदार को पकड़ने की कोशिश में लगा हुआ है। एक हफ्ता गुजरने के बाद भी गुलदार वन विभाग की पकड़ से बाहर है। धारी के तल्लीदीनी और ओखलकांडा के चमोली गांव में वन विभाग के 90 से अधिक कर्मचारी अलग-अलग टीमों में गश्त कर रहे हैं लेकिन अभी तक कैमरा ट्रैप और पिंजरे दोनों ही खाली हैं। गुलदार की घटना दोबारा ना हो इसके लिए वन विभाग महिलाओं को अकेले जंगल ना जाने की अपील में लगा हुआ है। वन विभाग ड्रोन की मदद से गुलदार को ट्रैक करने की कोशिश कर रहा है। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया 90 से अधिक कर्मचारी मौके पर मौजूद है। वहीं अलग-अलग टीम अलग-अलग समय पर गश्त कर रही है। वहीं गुलदार को पकड़ने के लिए अलग-अलग रणनीतियां बनाई गई हैं, जिसके तहत लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.