देहरादून, सितम्बर 24 -- जल विद्युत और थर्मल पावर उत्पादन बाधित होने का सीधा असर उत्तराखंड की बिजली सप्लाई पर पड़ा है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल को छोड़ कर बाकी सभी शहरों, गांवों को अभी एक सप्ताह और बिजली कटौती से जूझना होगा। उत्तराखंड में बुधवार को भी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल को छोड़ कर अधिकतर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती हुई। रुद्रपुर, हल्द्वानी, ज्वालापुर, काशीपुर, रुड़की जैसे बड़े शहरों में आधा घंटा, छोटे शहरों में एक घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में यही बिजली कटौती दो घंटे तक हुई। उद्योगों में सिर्फ फर्नेश स्टील इंडस्ट्री में ही लंबी कटौती की जा रही है। 26 सितंबर से स्थिति में सुधार आने की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन इलाकों में 30 सितंबर तक बिजली कटौती; रोजाना 5 घंटे बत्ती गुल एमडी यूपीसीएल प...