वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बिना फिटनेस और परमिट के चल रहे स्कूली वाहनों के संचालन को रोकने के लिए परिवहन विभाग का अभियान जारी है। गुरुवार को परिवहन अधिकारियों ने कपसेठी के चंद्रप्रभा पब्लिक स्कूल, नहवानीपुर के एमआर पब्लिक स्कूल और वीएस पब्लिक स्कूल, सेवापुरी के सिल्वर ग्रोव पब्लिक स्कूल तथा चौबेपुर स्थित डॉ. अमृतलाल इशरत मेमोरियल सनबीम स्कूल में वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना फिटनेस और परमिट संचालित स्कूल वाहनों को एक हफ्ते के भीतर फिटनेस सर्टिफिकेट/परमिट लेने को कहा गया। संचालन के योग्य नहीं होने वाले वाहन (15 वर्ष से अधिक आयु के) का परमिट निरस्त कराते हुए किसी निजी व्यक्ति के नाम स्वामित्व अंतरण के लिए निर्देशित किया गया।अभियान में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह, एआरटीओ (प्रशासन) मनोज ...