प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज। शहर के एक हजार से अधिक भवनस्वामियों पर कुर्की का खतरा मंडरा रहा है। नगर निगम ने सभी को गृहकर बकाए पर कुर्की का नोटिस भेज दिया है। गृहकर बकाया जमा नहीं करने पर नगर निगम भवनों के हिस्से की कुर्की करेगा। शहर में 1014 ऐसे भवनों को कुर्की के लिए चिह्नित किया गया, जिनका तीन साल तक लगातार गृहकर जमा नहीं हुआ है। वैसे चालू वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में एक लाख भ‌वनस्वामियों ने गृहकर जमा नहीं किया है, लेकिन पहले उन्हीं भवनस्वामियों पर शिकंजा कसा गया है, जो लगातार गृहकर जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे भवनस्वामियों को पहले नोटिस भेजा गया। नोटिस भेजने के लिए बकाए की राशि को किनारे कर तीन साल या इससे अधिक के बकाएदारों को चिह्नित किया गया।नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी भवनस्वा...