हमीरपुर, फरवरी 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में बुधवार को सुबह पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में प्रश्नपत्र काफी कठिन आने से परीक्षार्थियों के पसीने छूट गए। सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान में परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। कुल मिलाकर 1008 परीक्षार्थियो ने परीक्षा छोड़ दी। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा में सुबह पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें पंजीकृत 15119 के सापेक्ष 14410 ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 709 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट संगीत गायन में 35 के सापेक्ष 34 ने परीक्षा दी जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान में 6308 के सापेक्ष 6154 ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 154 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.