हजारीबाग, जनवरी 29 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि नगरनिगम की चुनाव को देखते हुए नशा पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से कटकमदाग पुलिस ने गुरुवार को सिरसी गांव के कई घरों में छापामारी अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस ने जहां एक हज़ार लीटर से अधिक देसी शराब और कई क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया। कटकमदाग पुलिस के इस कार्रवाई से शराब के कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है ।इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि अवैध शराब बनाने और बेचने वाले बक्से नही जायेंगे। उन्होंने कहा कि कटकमदाग पुलिस नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलायेगी। उन्होंने कहा कि नशा करते भी लोग पकड़े जायेंगे तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी। थाना प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कारोबार में शामिल लोग अपने आप किनारे लग जाए अन्यथा पुलिस उन अवैध कारोबारियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.