हरिद्वार, जनवरी 31 -- अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सहदेवपुर, दिनारपुर और शांतरशाह क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी मात्रा में डेढ़ सौ लीटर अवैध शराब बरामद की गई और एक हजार लीटर लहन को नष्ट कराया गया। चौहान ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। इस दौरान चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनमें संदीप पुत्र राघेंद्र सिंह निवासी रायपुर दरेड़ा, राम अवतार पुत्र सतपाल निवासी सहदेवपुर शहवाजपुर, बबलू पुत्र हुकम सिंह निवासी इब्राहिमपुर और हिमांशु पुत्र प्रमोद निवासी बिजनौर शामिल हैं। इस टीम में उप आबकारी निरीक्षक मदन सिंह चौहान, महावीर प्रसाद मैठाणी, प्रधान आबकारी सिपाही सुरेंद्र सिंह, लव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.