बदायूं, अगस्त 25 -- गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद दो सेमी की गिरावट हुयी है, लेकिन सदर, दातागंज, सहसवान तहसील के नदी किनारे के गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। एक हजार बीघा उपजाऊ जमीन गंगा में समा चुकी। गांव में पानी भरने के बाद ग्रामीण अपने पक्के मकान तोड़ रहे हैं।गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 14 सेमी ऊपर चल रहा है। बाढ़ खंड अधिकारियों का कहना है कि अब जलस्तर में गिरावट शुरू हो जायेगी। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद कदम नगला पर कटान तेजी से शुरू हो गया है, जिससे करीब एक हजार बीघा जमीन गंगा में समा गई है। यहां कटान की भेंट आठ घर भी चढ़ चुके हैं। भुंडी पर कटान में करीब 200 बीघा जमीन नदी में समा चुकी है, जिससे उसहैत बांध को खतरा बढ़ गया है। पथरामई पर गंगा नदी बांध से सटकर बह रही है। जिससे यहां के भी ग्रामीण चिंतित हैं...