प्रयागराज, सितम्बर 29 -- प्रयागराज। राज्य निर्वाचित आयोग की सूची के अनुसार यहां पर महिला वोटरों की संख्या पुरुषों के अनुपात में कुछ अधिक है। यहां की मतदाता सूची के अनुसार एक हजार पुरुषों पर 846 महिला मतदाता हैं। फाफामऊ में अनुपात 848, सोरांव में 863, फूलपुर में 825, प्रतापपुर में 851, हंडिया 851, मेजा में 821, करछना में 848, इलाहाबाद पश्चिम में 844, इलाहाबाद उत्तर में 832, इलाहाबाद दक्षिण में 846, बारा में 864, कोरांव में 858 महिला वोटर हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय का कहना है कि इस रेशियों को बढ़ाना है। महिलाओं की जागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- एक हजार पुरुष मतदाताओं पर मेजा में 789 महिलाएं तो उत्तरी में 893

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...