रायबरेली, जुलाई 4 -- रायबरेली संवाददाता। अंतिम दिन लगभग एक हजार अभ्यर्थियों ने टीईटी परीक्षा छोड़ दी। शनिवार को केवल प्रथम पाली में ही परीक्षा थी। सघन तलाशी के बाद सभी को एंट्री दी गई। जिले में बने 19 परीक्षा केंद्रों सचल दल छापेमारी करता रहा। कहीं कोई अव्यवस्था नहीं नजर आई। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से टीईटी की परीक्षा संपन्न हो गई। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में परीक्षा होनी थी जो पूरी करा ली गई। इसमें प्रथम पाली में 8544 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 7481 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 1063 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों ने टीईटी इम्तिहान दिया। जिले में आठ हजार के करीब अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसके दौरान दूसरे दिन भी शहर में चौतरफा जाम की स्थि...