कटिहार, नवम्बर 21 -- समेली, एक संवाददाता। आदर्श मध्य विद्यालय डूमर में कक्षा 1 से 8 तक नामांकित बच्चों के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए स्कूल बैग और कॉपियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर आचार्य,अनुपम सिंहा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। वितरण की शुरुआत डूमर पंचायत के मुखिया मनीष ठाकुर ने बच्चों को बैग और कॉपी देकर की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले करीब एक हजार विद्यार्थियों को एक बैग और छह कॉपियाँ प्रदान की गईं। यह सामग्री शिक्षा विभाग के छात्र सहायता कार्यक्रम के तहत दी गई है। जिसका उद्देश्य बच्चों को बुनियादी शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है। प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर आचार्य ने कहा कि यह पहल बच्चों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई दोनों को मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि सरकारी सहायता ...