प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। जिले में पीएनजी कनेक्शन अभी एक हजार किलोमीटर तक फैला हुआ है। अफसरों का कहना है कि मुख्य रूप से पुराने शहर का बड़ा हिस्सा अभी इससे बाहर है। टैगोरटाउन तक इसका विस्तार हो चुका है। अब तैयारी है कि टैगोर टाउन के आंतरिक हिस्सों और अलोपीबाग, अल्लापुर, दारागंज, बैरहना, कीडगंज आदि क्षेत्रों में इसका विस्तार किया जाए। इस बार आई किल्लत को देखते हुए अब भविष्य की तैयारी की जा रही है। जहां-जहां पर शहरी सीमा का विस्तार होगा, वहां-वहां पर विस्तार के साथ ही लाइन बिछाई जाएगी। जिससे वहां बनने वाले घरों तक पहले से इसका कनेक्शन रहे और आवेदन के साथ इसे इंस्टॉल करने का काम पूरा कर लिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...