गढ़वा, फरवरी 1 -- मझिआंव। बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के द्वारा अवैध महुआ शराब भट्ठियों पर छापामारी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र के नावाडीह के जंगल सहित अन्य ठिकानों पर चल रहे अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही जावा महुआ लगभग एक हजार किलोग्राम को जब्त कर नष्ट कर दिया गया। उधर पुलिस के आने की भनक लगते ही भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए। शुक्रवार को भी सुखनदी गांव में पुलिस ने छापामारी कर गोपाल यादव और संदीप यादव के घर से अवैध रूप से महुआ का बनाया हुआ 100 लीटर शराब जब्त किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ यह छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...