लोहरदगा, सितम्बर 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को लोहरदगा नगर के 17 प्रमुख केंद्रों पर एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन की तैयारियों को लेकर शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा के वंदना सभागार में संकुल संयोजक शशिधर लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संकुल संयोजक के अलावा उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और आचार्य-आचार्या शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम के संचालन, केंद्रों के समन्वय और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि नगर के 17 निर्धारित स्थानों पर शिशु मंदिर, विद्या मंदिर और प्लस-टू स्कूलों के आचार्य और आचार्या मौजूद रहकर सामूहिक गायन का संचालन करेंगे। यह भी...