खगडि़या, जून 4 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के अलौली प्रखंड क्षेत्र के एक स्कूल में छात्र की मौत मामले में नामजद अभियुक्त पंकज मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद पंकज मिश्रा को जमानत मिल गई है। गुरुवार को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अलौली स्थित लुसेंट इंटरनेशनल स्कूल में एक छात्र की संदिग्ध मृत्यु के बाद यह मामला सामने आया था। घटना के बाद पंकज मिश्रा को नामजद अभियुक्त बनाया गया था और वे न्यायिक अभिरक्षा में थे। सुप्रीम कोर्ट में उनकी ओर से शहर के सन्हौली निवासी अधिवक्ता नितेश रंजन ने पैरवी की। यह भी पढ़ें- आत्महत्या को उकसाने के तीन आरोपी बरी सुनवाई के दौरान अधिवक्ता नितेश रंजन ने अदालत के समक्ष कई महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा एफएसएल रिप...