धनबाद, अगस्त 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के 100 सरकारी स्कूलों की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिलेगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद से मिले निर्देश के बाद झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कक्षा छह से आठवीं तक के 50 स्कूलों व कक्षा नौ से 12वीं तक के 50 स्कूलों का चयन किया जाएगा। चयनित स्कूलों की छात्राओं को जूडो, कराटे का प्रशिक्षण तीन महीने तक दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बेटियों में आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास व आत्मरक्षा कौशल विकसित करना है। बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में डीसी की उपस्थिति में इससे संबंधित एमओयू किया गया था। यह भी पढ़ें- राजस्थान की शिक्षण पद्धति से अवगत होंगे 80 हेडमास्टर जिलास्तर से प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि चयनित स्कूलों की छात्राओं को सही ढंग से प्...