मधेपुरा, मार्च 28 -- पुरैनी। पुलिस ने देशी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया कि गुरुवार की सुबह सात बजे पुलिस बल वंशगोपाल पंचायत के बुटटी टोला चटनमा गांव को होकर गुजर रहे थे। इसी क्रम में जतौली की तरफ से एक युवक बाइक पर देशी शराब बोरा में लादकर आ रहा था। पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, पुलिस बल ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। जांच किया गया दो बोरा में कुल एक सौ लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान पुरैनी वार्ड पांच निवासी किशन कुमार के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...