हमीरपुर, अप्रैल 6 -- सरीला। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में एक से 31 मई तक निकलने वाली दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा को लेकर रविवार देर शाम नगर में बैठक हुई। वरिष्ठ गायत्री परिजन डॉ.जगदीश कुमार अरजरिया के निवास पर आयोजित बैठक में दिव्य ज्योति कलश यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई। यात्रा जिले के सभी ब्लाकों में निकलना है। बैठक में गायत्री शक्तिपीठ राठ के चंद्रशेखर मिश्रा, डॉ.एलएल त्रिपाठी, भोजराज राजपूत, रामप्रकाश चतुर्वेदी, अरविंद श्रीवास्तव, सुखदेव के अलावा डॉ.जगदीश कुमार अरजरिया, रमेशचंद्र, हरिश्चंद्र लाक्षाकार व संतोष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...