अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बुधवार को जवाहर भवन में बैठक हुई। जिसमें अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए। अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने बताया कि नगर निगम 1 अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रारंभ केगा। मच्छरजनित एवं जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर सफाई, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव तथा जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। सभी 90 वार्डों में नगर निगम अपने दायित्व को पूरा करेगा साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी कार्य करेगा। इस मौके पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, एसएफआई डॉ. राम जी लाल, प्रकाश सिंह, केके सिंह, बिशन सिंह, योगेंद्र यादव,...