औरैया, मार्च 19 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों को अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में 1 से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, जबकि 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान संचालित होगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभाग मिलकर घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, उपचार और जागरूकता के बारे में जानकारी देंगे। अभियान की मॉनीटरिंग डब्ल्यूएचओ और यूनीसेफ सहित अन्य संस्थाओं द्वारा की जाएगी।डीएम ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान की सफलता के...