मधुबनी, मई 30 -- मधुबनी, निज संवाददाता । डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग की अवकाश तालिका के अनुसार पहली जून से 20 जून तक सभी राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित, संस्कृत, उर्दू एवं मदरसा विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस अवधि में प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक एवं प्रधान मौलवी को मुख्यालय नहीं छोड़ने तथा मोबाइल चालू रखने का निर्देश दिया गया है। मुख्यालय छोड़ने से पूर्व सक्षम प्राधिकार से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- भागलपुर : प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...