पलामू, अप्रैल 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनगणना-2027 को लेकर जिले में तैयारी पूरी कर लिए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि कल अर्थात शुक्रवार से स्वगणना का दौर शुरु हो रहा है जो 15 मई तक चलेगा। सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और जागरूक लोगों ने अनुरोध है कि संबंधित एप (एसई डॉट सेंसस डॉट जीओवी डॉट इन) पर जाकर स्वगणना करें और इसे सोशल मीडिया में साझा कर दूसरे को भी प्रोत्साहित करें। 16 मई से 14 जून के बीच मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना करने जनगणना कर्मी उनके दरवाजे पर पहुंचेंगे। इस क्रम में उन्हे पूरा सहयोग करें। शक होने पर क्यूआर कोड आधारित पहचान पत्र को स्कैन कर उनके बारे में पुष्टि करें ताकि प्रमाणिक डाटा निर्माण का लक्ष्य पूरा किया जा सके। परंतु भूलकर भी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.