मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर बहाली के लिए 13 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया। कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) की तारीख की घोषणा मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड ने जिला प्रशासन के माध्यम से कर दी है। परीक्षा एक से 15 जून तक होगी। मुजफ्फरपुर में पांच, दरभंगा में दो और समस्तीपुर में एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और पश्चिम चंपारण (बेतिया) के 26,868 अभ्यर्थी शामिल होंगे।मालूम हो कि 13 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच अग्निवीर जेनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क सह स्टोरकीपर, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवां व दसवां) श्रेणियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की गई थी। यह भी पढ़ें- अग्...