बरेली, दिसम्बर 26 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल रोड स्थित दोहना रेल अंडरपास पर जलभराव खत्म करने को मेंटिनेंस कार्य चल रहा है। यहां निर्माण कार्य के लिए रेलवे एक से 15 जनवरी की शाम पांच तक ब्लॉक लेगा। इस कारण यह इस मार्ग पर यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर-दोहना स्टेशनों के बीच (अंडरपास-232 दोहना) में जलभराव की समस्या से निजात को रेलवे एक महीने से मेंटिनेंस कार्य करा रहा है। जलभराव के चलते सड़क भी खराब हो गई थी। इस कारण करीब तीस लाख रुपये से कार्य चल रहा है। इसके पास तालाब की ओर से मिट्टी आदि डालकर पैकिंग कर दी गई। अब अंडरपास में पैदल निकलने के लिए एक फीट ऊंचा फुटपाथ बनेगा। इसके साथ ही अंडरपास में सड़क निर्माण होगा। रेलवे ने ट्रैफिक पुलिस एवं जिला प्रशासन से सड़क पर यातायात बंद करने को 15 दिन का ...