वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 31 -- UP News : यूपी में एक से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों के फिटनेस आदि मानकों की जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में हुई वीडियो कांग्रेंसिंग में स्कूली वाहनों की मॉनीटरिंग को पार्टल के संबंध में जानकारी दी गई। कांफ्रेंस में सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय वाहनों की सुरक्षा, निगरानी और उनके सुव्यवस्थित प्रबंधन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। पोर्टल के संबंध में बताया गया कि यह एक ऐसा पोर्टल है जिस पर प्रदेश के सभी जिलों के स्कूली वाहनों का रिकार्ड ऑनलाइन देखा जा सकेगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में यूपी इंटीग्रेटेड स्कूली व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपीआईएसवीएमपी) के बारे में विस्तार से बताया गया। जो भी स्कूली वाहन पंजीकृ...