चाईबासा, मार्च 25 -- चाईबासा। निदेशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड झारखंड सरकार के निर्देशानुसार सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर 7 तक के कक्षा में अध्यनरत बच्चों का परीक्षा फल प्रकाशन किया गया साथ में इन बच्चों के अभिभावकों के साथ विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक बैठक का भी आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्यालय के वर्ग शिक्षकों ने बच्चों के वार्षिक रिपोर्ट को अभिभावकों के साथ साझा किया तथा बच्चों की उपलब्धियां को लेकर अभिभावकों को जानकारी भी दी गई। बच्चों के अभिभावकों से विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को लेकर उनसे कुछ सुझाव भी मांग की गई। अधिकतर अभिभावाक बच्चों की उपलब्धियां पर संतुष्ट हुए जबकि बच्चों में अगली कक्षा में जाने की खुशी भी देखी गई। बैठक में अभिभावकों ने सरकार के नए शिक्षा नीति की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...