एटा, मई 4 -- सोमवार को कस्बा की बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर खाद लेने वाले वाले किसानों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। सुबह से ही किसान पहले खाद खरीदने के लिए लाइनें लगाकर खड़े हो गए। खाद देने से पहले केंद्र संचालक किसानों से फार्मर आईडी भी मांगते रहे। फार्मर आईडी धारक किसानों को एक से पांच बीघा जमीन के लिए केवल एक-एक बोरी यूरिया दी गई। किसानों ने बताया कि केंद्र सचिव ने एक नई समस्या खड़ी कर दी है। फार्मर आईडी होने के बाद भी एक से पांच बीघा तक जमीन वालों को भी केवल एक बोरी ही खाद दी जा रही है। यह भी पढ़ें- यूरिया की किल्लत से किसान परेशान किसानों ने बताया कुछ समय पहले ही सोसायटी द्वारा कार्ड बनाये गए थे, और कार्ड के रुपये भी लिए गए थे। तब कहा गया था इसी कार्ड से किसानों खाद मिलेगी। लेकिन अब कार्ड को भी नहीं मान रहे है। इस...