मोतिहारी, अप्रैल 20 -- मोतिहारी, हिप्र.। डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में सोमवार को जनगणना- 2027 के प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा की गई। अध्यक्षता डीएम सौरभ जोरवाल ने की। स्व गणना के कार्य को प्राथमिकता देते हुए सभी पदाधिकारी व कर्मी को निर्देश दिया गया कि एक से दो दिनों में स्व गणना के कार्य को पूर्ण करें। इससे संबंधित साक्ष्य स्वरूप फोटो जिला प्रशासन ग्रुप पर अपलोड करें। डीएम ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपना स्व गणना का कार्य पूर्ण कर लिया है। डीडीसी , अपर समाहर्ता व अन्य वरीय पदाधिकारी ने भी स्व गणना का कार्य पूर्ण कर लिया है। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपना व अपने अधीनस्थ कर्मियों का स्व गणना शीघ्र पूर्ण कर लें। यह भी पढ़ें- कटिहार में जनगणना 2027 की तैयारी तेज डीपीएम जीविका को निर्देश दिया गया कि जिले में ज...