लोहरदगा, मई 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत एक से छ्ह जून तक अपने संसदीय क्षेत्र के छह दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह लोहरदगा, गुमला और रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसकी जानकारी सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने दी।कार्यक्रम के अनुसार सांसद एक जून को मांडर और लोहरदगा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो जून को गुमला जिले के बसिया और कामडारा प्रखंड में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगे। तीन जून को बेड़ो में आयोजित जतरा में भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संग 12 साल बेमिसाल पर की चर्चा चार जून को लोहरदगा समाहरणालय में आयोजित दिशा बैठक औ...