संतकबीरनगर, मई 7 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। गो-तस्करी और गोवध जैसे अपराध में प्रकाश में आए तस्करों की अब खैर नहीं है। ऐसे पशु तस्कर जो एक से अधिक बार जेल गए हैं या उनके विरुद्ध एक से अधिक मुकदमें दर्ज हैं तो उन्हें चिन्हित करके हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। साथ ही उनका डोजियर भी तैयार होगा। इसके लिए डीआईजी बस्ती रेंज ने बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में 15 दिन का विशेष अभियान चलाया है। यह भी पढ़ें- अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तीन गुना बढ़ी रफ्तारडीआईजी की समीक्षा डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने गो-तस्करी और गोवध की घटित घटनाओं की रोकथाम के संबंध में अभी हाल में ही समीक्षा की। जिसमें पाया कि ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए अपेक्षित स्तर पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। जबकि विगत दिनों हुए राज्य स्तरीय पुलिस मंथन में इस अपराध की रोकथाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.