एक सेर तो दूसरा सवा सेर...बहुत खूंखार होगी टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- टीम इंडिया जब शनिवार 4 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में उतरेगी तो एक नई ओपनिंग जोड़ी हमें देखने को मिल सकती है। इनमें एक नया खिलाड़ी होगा और दूसरा पहले से स्थापित ओपनर है। एक तरफ तो अभिषेक शर्मा होंगे, जबकि दूसरे छोर पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हो सकते हैं। इस तरह वह कहावत इन दिनों पर फिट हो सकती है कि एक सेर है तो दूसरा सवा सेर... दरअसल, अब संयोग बन रहा है कि वैभव सूर्यवंशी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि संजू सैमसन पिछले तीन मैचों में बुरी तरह फेल रहे हैं। इसके अलावा उनके ओवरसीज आंकड़े भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छे नहीं हैं। इस वजह से वैभव को मौका मिलने की पूरी संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो फिर दुनिया की सबसे खूंखार ओपनिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.