भागलपुर, अगस्त 30 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक शनिवार को एक स्थानीय होटल में चेयरमैन डॉ. मजहर अख्तर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उपस्थित थे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए मुतवल्लियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में जिले की वक्फ संपत्तियों से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी मुतवल्लियों से वक्फ की जमीन, कटरा, दुकान, मकान, गोदाम, गैरेज, कारखाना, विवाह भवन और मुसाफिरखाना सहित अन्य संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा सरकार को एक सितंबर से पहले उपलब्ध कराने को कहा गया। चेयरमैन डॉ. मजहर अख्तर ने कहा कि जिले भर में करीब एक सौ बीघा से अधिक वक्फ की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर होने या अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में निबंधन कार्यालय...