कानपुर, अगस्त 29 -- कानपुर। मीजल्स-रूबेला उन्मूलन के लिए कानपुर में एक सितंबर से विशेष अभियान शुरू होगा। इसके लिए 13 संवेदनशील हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां विशेष फोकस रहेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस सहित विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि अभियान से समुदाय और स्थानीय संगठनों को सक्रिय रूप से इससे जोड़ा जाए। जिले में जाजमऊ, गोपालनगर, रावतपुर, गीतानगर, नानकारी, सुजातगंज, विजयनगर, धोबीघाट, अनवरगंज, कंघीमोहाल, बिरहाना रोड, फेथफुलगंज और बेनाझाबर को संवेदनशील हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया। डीएम ने इन क्षेत्रों में विशेष फोक...