बरेली, जुलाई 23 -- रक्षाबंधन और पिरान कलियर मेला-2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के चलते उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल बरेली होकर संचालित होने वाली कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त जनरल कोच लगाएगा। इस व्यवस्था को 13 अगस्त से एक सितंबर तक प्रभावी रखा जाएगा। रेल अधिकारी ने बताया, कलियर मेला-2026 एवं रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा को चयनित ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी (जनरल) की संख्या बढ़ाई जाएगी। एक-एक अतिरिक्त कोच लगेगा। 13 अगस्त से 1 सितंबर तक (12470-12469) जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस, (14692-14691) जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, (14606-14605) जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस और (54341-54342) देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर में दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच लगेंगे। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला मे...