औरैया, अक्टूबर 3 -- करीब एक साल से अधिक समय से लापता सिपाही की तलाश में औरैया कोतवाली पुलिस जुटी है। पुलिस ने गुमशुदा सिपाही का फोटो और विवरण जारी कर लोगों से उसके संबंध में जानकारी देने की अपील की है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, फतेहपुर जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी 36 वर्षीय आशीष कुमार पांडेय दो सितंबर 2025 से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में उनकी पत्नी रंजना देवी ने औरैया कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आशीष कुमार का रंग सांवला और लंबाई करीब 168 सेंटीमीटर बताई गई है। पुलिस ने अपील की है कि उनके संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल औरैया कोतवाली को सूचना दें। पुलिस की ओर से आसपास के जिलों और संबंधित थानों को भी उनका विवरण भेजकर तलाश कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...