बलरामपुर, मई 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्राम लालनगर निवासी राम अधीन खतौनी में नाम सही कराने के लिए करीब एक वर्ष से अफसरों के चौखट का चक्कर काट रहे थे। उनकी समस्या का समाधान शनिवार को हो गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई के दौरान समस्या का निस्तारण कराया। प्रार्थना पत्र देने के एक घंटे में एक साल से लंबित मामले का निस्तारण होने से फरियादी के चेहरे पर खुशी छा गई। एडीएम ने निर्देश दिया कि ऐसी छोटी समस्याओं के निस्तारण में अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही न बरतें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम लालनगर निवासी राम अधीन पुत्र अगनूं ने एडीएम ज्योति राय को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि राजस्व अभिलेखों की पूर्व खतौनियों में उसका नाम राम अधीन पुत्र...