कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- सरसवां ब्लॉक के शाहपुर गांव की मुख्य सड़क पर सर्व भक्षी माता मंदिर के नजदीक लगी हाई मास्ट लाइट एक साल से खराब पड़ी है। इससे शाम होते ही मंदिर परिसर समेत गांव अंधेरे में डूब जाता है। इससे ग्रामीणों समेत राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। जिम्मेदार हैं कि शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं करा रहे हैं। शाहपुर गांव के लोगों ने बताया कि हाईमास्ट लाइट लगने के बाद ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिल रही थी। शाम को इसकी रोशनी न केवल गांव को जगमग रखती थी बल्कि राह चलने वालों व किसानों को भी इसका फायदा मिल रहा था। यमुना नदी के तराई में होने के कारण गांव में चोरी का भी भय बना रहता है। लाइट के खराब होने से ग्रामीण अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। इसे लेकर ग्र्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का साफ कहना है कि अगर जल्द हाईमा...