मुजफ्फरपुर, मई 31 -- पारू। थाना क्षेत्र के विशुनपुर जीवनारायण गांव में रविवार देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर चुमन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर नम्रता आंनद ने बताया कि चुमन तिवारी पर कटारू निवासी मजदूर पुन्नी महतो उर्फ फूलदेव महतो की पीटकर हत्या कर देने का आरोप है। वह एक साल से फरार था। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...