बागेश्वर, जनवरी 29 -- बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे वारंटी दीवान राम पुत्र मथुरा प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय द्वितीय एसीजेएम हल्द्वानी में एनआई एक्ट के अंतर्गत काफी समय से फरार चल रहे वारंटी के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। आरोपी करीब एक वर्ष से न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर फरार चल रहा था। आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...