देहरादून, दिसम्बर 13 -- हरिद्वार। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने एक साल बाद दबोच लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोनी लगातार ठिकाने बदल रहा था। कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज मुकदमा गैंगस्टर एक्ट के तहत नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। एसएसपी हरिद्वार ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार निगरानी करते हुए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। जिसके बाद शनिवार को नागल क्षेत्र के ग्राम दनियालपुर उर्फ नौजली सहारनपुर से आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसओ अंकुर शर्मा ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...