एक साल से फरार गांजा तस्करी का आरोपी चतरा से गिरफ्तार
सिमडेगा, सितम्बर 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा थाना कांड संख्या 70/25 में करीब एक साल से फरार चल रहे गांजा तस्करी के आरोपी को पुलिस ने चतरा जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रतापपुर, चतरा निवासी बिद्दू कुमार उर्फ बिड्डू है। मंगलवार को एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि कोलेबिरा थाना में 17 अगस्त 2025 को एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले में संजय कुमार, आकाश कुमार यादव, नीरज पांडेय उर्फ पांडेयजी और बिहारी उर्फ बिड्डू समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने 18 अगस्त 2025 को ही संजय कुमार और आकाश कुमार यादव को 62.400 किलोग् गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि बिद्दू कुमार फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.