प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- दयालगंज बाजार। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पुरेधनी गांव के राज उर्फ गौतम उपाध्याय पुत्र कमलेश उपाध्याय पर एक वर्ष पूर्व जान से मारने की नीयत से लोगों पर फायरिंग करने का आरोप था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर सीताराम इंटर कॉलेज एलाही गांव के पास पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास तमंचा और कारतूस भी पुलिस को मिला है। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.