मिर्जापुर, जून 13 -- जिगना। क्षेत्र के बलापुर गांव में पंचायत भवन पर शुक्रवार को सोशल आडिट टीम ने पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों का ग्रामीणों से हाथ उठाकर सत्यापन किया गया। बालापुर के प्रधान ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में पौधरोपण,संपर्क मार्ग का निर्माण और बंधी निर्माण का लगभग 14.64 लाख का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। उधर चौपाल में ग्राम सचिव ,तकनीकी सहायक व महिला मेठ के तीन घंटे विलंब से पहुंचे जिससे टीम को इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- मनरेगा योजना में वित्तीय अनियमितता को ले दिया एसडीएम को दिया आवेदनविलंब से पहुंचे कर्मचारी टीम मानीटर अनीता दुबे ने बताया कि जाब कार्डधारकों की संख्या 314 है। बीते वित्तीय वर्ष में 14 लाख 64 हजार की धनराशि से पौधरोपण,संपर्क मार्ग एवं बंधी निर्माण का काम कराया गया है। वहीं ग्राम प्रधान पप्पू पाल...