शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल का भवन बने एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते ग्रामीणों को इलाज के लिए करीब पांच किलोमीटर दूर निगोही जाना पड़ रहा है। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए उपकेंद्रों के साथ होम्योपैथिक चिकित्सा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में ढकिया तिवारी गांव में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल की स्थापना की गई थी। भवन निर्माण पूरा होने के बाद भी डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती न होने से अस्पताल बंद पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्र में बड़ी आबादी रहती है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशा...