एक साल से ठप पड़ी नल-जल योजना, कुएं के सहारे ग्रामीण
मुंगेर, मई 24 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड की माताडीह अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में नल-जल योजना पिछले एक वर्ष से पूरी तरह बंद पड़ी है। इससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। पीने और दैनिक उपयोग के पानी के लिए लोगों को रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ रही है। नल-जल योजना ठप रहने के कारण ग्रामीण अब पुराने दिनों की तरह कुएं के पानी पर निर्भर हो गए हैं।
ग्रामीणों की कठिनाई सुबह से शाम तक महिलाओं को पानी भरने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीण धनंजय मंडल, सजन मंडल, ललिता देवी, सावित्री देवी, सोनी देवी, फेकनी देवी और झूना देवी समेत कई लोगों ने बताया कि एक वर्ष से नल से पानी की एक बूंद भी नहीं मिल रही है। कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
जल संकट की गंभीरता ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.