कटिहार, जून 8 -- कटिहार। प्रखंड के कोलासी - सेमापुर पीच रोड से सोनवर्षा होकर सन्दलपुर तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत सड़क के निर्माण की आधारशिला करीब एक वर्ष पूर्व स्थानीय विधायक कविता पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने फीता काटकर किया गया था। इस सड़क के अधूरे निर्माण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने संबंधित संवेदक के विरुद्ध नाराजगी जताई है ‌सड़क योजना की कुल लंबाई 8.200 किलोमीटर है, जिसमें 7.475 किलोमीटर वीटी सड़क, 0.725 किलोमीटर पीसीसी सड़क तथा 9 पुलियों का निर्माण होना है। इस योजना की प्राक्कलित लागत 1466.226 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि छह वर्षों के अनुरक्...