वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में पिछले एक साल में 7.80 लाख मरीजों ने ओपीडी में परामर्श लिया। इसके साथ ही 23 हजार मरीज भर्ती हुए हैं। सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि सीटी स्कैन 9643, एक्स-रे 70026, अल्ट्रासाउंड 15243, पैथोलॉजी 23.58 लाख, डायलिसिस 516, इसीजी 9373, ऑर्थो प्लास्टर 4879, बर्न वार्ड में 294 भर्ती हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्वाइजनिंग 260, सर्पदंश के 67, 46007 लोगों को एंटी रैबिज इजेक्शन का डोज दी गई। इसके साथ ही हार्ट अटैक स्टेमी 39, निराश्रित 201 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...