प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज। अगर किसी प्रकार कोई लाइसेंस जारी कराता है और बाद में वो आपराधिक मामले में लिप्त पाया जाता है तो उसके लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जाती है। बीते कुछ समय में पूर्व विधायक विजय मिश्र सहित कई लोगों के लाइसेंस डीएम कोर्ट में निरस्त भी हो चुके हैं। ऐसे लोग जो अपने शस्त्र का दुरुपयोग करते हैं, उनके खिलाफ पुलिस विभाग की ओर से डीएम को लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाती है और डीएम कोर्ट से लाइसेंस निरस्त किए जाते हैं। बीते एक साल की बात की जाए तो जिले में 51 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में हर 155वें शख्स के पास है एक शस्त्र यह भी पढ़ें- अजय के ताऊ की राइफल का लाइसेंस निरस्त कराने संस्तुति भेजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...