मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर। विकास भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश विधान सभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक हुई है। जिसकी अध्यक्षता सभापति राजपाल बालियान और समिति के सदस्य राम खिलाडी सिंह के द्वारा की गई। बैठक में जनपद के कानून व्यवस्था, समाज कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग वन, पर्यावरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चीनी एवं गन्ना उद्योग,राजस्व, सिंचाई एवं जल संसाधन ,कारागार, बेसिक शिक्षा, आरओ प्रदूषण, खादय एवं रसद विभागों के लम्बित आश्वासन पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 से अब तक 273 पुलिस मुठभेड़ में 530 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में से 323 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल एवं पांच अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में मृत हुए। एनडीपीएस अधि....